Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

मुराद पूरी होने पर मां मंशा देवी धाम में कोछ भराई कार्यक्रम, महिलाओं की उमड़ी आस्था

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। क्षेत्र के प्रसिद्ध मां मंशा देवी शक्तिपीठ, बहलोलपुर में गुरुवार, 6 फरवरी 2025 को आस्था और श्रद्धा का अनूठा दृश्य देखने को मिला। मुराद पूरी होने पर एडवोकेट हाईकोर्ट प्रियंका शुक्ला द्वारा विधि-विधान से कोछ भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर मां के जयकारे लगाए।कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्ति भाव से सराबोर रहा। महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर मां मंशा देवी से परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर प्रेमलता मिश्रा, पुष्पलता शुक्ला, शिखा शुक्ला, शिखा मिश्रा, ललिता मिश्र, सीमा शुक्ला, आशा मिश्र, रानी शुक्ला, श्यामा गुप्ता, दशरथा गुप्ता सहित गांव की अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।श्रद्धालुओं ने बताया कि मां मंशा देवी अपने दरबार में आने वाले सभी भक्तों की मुरादें पूरी करती हैं और सबका कल्याण करती हैं, यही आस्था लोगों को दूर-दूर से यहां खींच लाती है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और भक्तों ने मां के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1460351
Total Visitors
error: Content is protected !!