Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

सड़क किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात शव, एक सप्ताह पुराना होने की आशंका

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ–बहराइच मुख्य हाईवे मार्ग से दुर्गापुर गांव को जाने वाले रास्ते के किनारे स्थित एक पुलिया के पास झाड़ियों में ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रामनगर अनिल कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया।पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मौके से ऐसा कोई सुराग या सामान बरामद नहीं हो सका जिससे मृतक की शिनाख्त हो सके। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि वह करीब एक सप्ताह पुराना है।प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है।शव मिलने की घटना से आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1461865
Total Visitors
error: Content is protected !!