Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करते समय फिसली बाइक, पहिए के नीचे आने से महिला की मौत

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करते समय बाइक फिसल जाने से उस पर सवार महिला की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।जनपद बहराइच के थाना जरवल रोड क्षेत्र के ग्राम भिज्जूपूरवा निवासी 55 वर्षीय नगीना पत्नी शिवचरण शुक्रवार को अपने पुत्र के साथ बाइक से महादेवा-बिंदौरा-परसपुर मार्ग से घर वापस जा रही थीं। बताया जाता है कि जब वह बिंदौरा-परसपुर गांव के पास पहुंचीं, तभी आगे चल रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने के दौरान सड़क किनारे कीचड़ में बाइक फिसल गई। हादसे में महिला का सिर ट्रैक्टर-ट्राली के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।गनीमत रही कि बाइक चला रहा उनका पुत्र बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय और महादेवा चौकी इंचार्ज अभिनंदन पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1461818
Total Visitors
error: Content is protected !!