Naradsamvad

[post-views]

निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरी हालत, पेयजल-शौचालय और सड़क व्यवस्था बदहाल

नारद संवाद समाचार

व्यवस्थाओं के दावों की खुली पोल, लोधेश्वर मेले में कीचड़-गंदगी से जूझ रहे श्रद्धालु।

मेला बाग में बने अस्थायी शौचालय के हालात

मेला क्षेत्र में खाली खड़ा टैंकर पानी के लिए परेशान श्रद्धालु

रात्रि में बालू पर बनाई गई सड़क सुबह उखड़ी गिट्टियां

रामनगर, बाराबंकी।सुप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा में चल रहे फगुनी कांवरिया मेले में प्रशासनिक दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। मेला मैदान और मुख्य मार्गों पर फैले कीचड़, जलभराव और गंदगी के कारण श्रद्धालुओं व दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।लोधौरा चौराहे से मेला मैदान जाने वाले मार्ग पर कीचड़ और जलभराव से आवागमन मुश्किल बना हुआ है। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन रविवार को खबर लिखे जाने तक स्थिति में कोई खास सुधार नहीं दिखा।मेला मैदान में रखे मोबाइल टॉयलेट गंदगी से भरे हैं और उनमें पानी की व्यवस्था नहीं है। अस्थायी शौचालयों के आसपास भी जलभराव और गंदगी फैली हुई है, जिससे कांवरियों को परेशानी हो रही है। हालात ऐसे हैं कि कई श्रद्धालु खुले में शौच करने को विवश हैं। पुरुष किसी तरह बाहर जाकर काम चला रहे हैं, लेकिन महिलाओं को अधिक असुविधा और शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है।दुकानदारों का कहना है कि स्वच्छ पेयजल के लिए कराई गई बोरिंग अब तक चालू नहीं हो सकी है, जबकि पानी के टैंकर भी खाली पड़े हैं, जिससे पीने के पानी की समस्या बनी हुई है।पुलिस चौकी के पूरब बनाया गया रैनबसेरा रंग-रोगन के बावजूद जर्जर हालत में है और उसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। वहीं लोक निर्माण विभाग द्वारा रातों-रात बालू पर गिट्टी डालकर बनाई गई सड़क दूसरे ही दिन उखड़ने लगी, जिससे नंगे पैर आने वाले कांवरियों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है।श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गईं तो मेले में आने वालों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

560351
Total Visitors
error: Content is protected !!