Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

मकान में फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी।थाना क्षेत्र के ग्राम दिवली में मंगलवार को एक युवक का शव उसके ही मकान में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुनील पुत्र छविलाल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। आवश्यक लिखापढ़ी पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि युवक की मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1461815
Total Visitors
error: Content is protected !!