Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

फाल्गुनी मेले का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, खामियां जल्द दूर करने के निर्देश

रिपोर्ट/सन्दीप शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी।सुप्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव धाम में चल रहे फाल्गुनी कांवरिया मेले का शुक्रवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।निरीक्षण से पूर्व जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर बाबा लोधेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन किया। पुजारी बाबा आदित्यनाथ तिवारी व पंडित अनिल शास्त्री ने विधि-विधान से पूजन कराया। अधिकारियों ने मेले के सकुशल संपन्न होने की कामना की।इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने बोहनिया तालाब, मेला बाग, शिव अभरण सरोवर, मंदिर प्रांगण, श्रद्धालुओं के लिए की गई बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मेला सचिव एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल से व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। खाद्य सामग्री की शुद्धता, शौचालयों की साफ-सफाई, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं और दुकानदारों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ए. सुदन, डीपीआरओ नितीश भोंडले, संयुक्त मजिस्ट्रेट व एसडीएम रामनगर गुंजिता अग्रवाल, तहसीलदार विपुल सिंह, क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत, खंड विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी पुष्पा मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक राजर्षि त्रिपाठी, ग्राम प्रधान अजय कुमार तिवारी, थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे, चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1461789
Total Visitors
error: Content is protected !!