Naradsamvad

[post-views]

मकान के सामने से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन से दहशत, खंभा हटाने की मांग

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी।तहसील क्षेत्र के ग्राम सड़कपुरवा मजरे मीतपुर निवासी राजेश कुमार त्रिवेदी पुत्र गिन्नी लाल त्रिवेदी ने अपने मकान के सामने से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन को लेकर गहरी चिंता जताई है। उनका कहना है कि हाईटेंशन तार मकान के छज्जे के बेहद करीब से गुजर रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।पीड़ित के अनुसार उनका मकान सड़क किनारे स्थित है और घर में छोटे-छोटे बच्चे रहते हैं। ऐसे में हर समय जानमाल के नुकसान की आशंका बनी रहती है। उन्होंने मांग की है कि उनके घर के सामने लगा विद्युत खंभा सड़क के उस पार स्थानांतरित कर दिया जाए, ताकि हाईटेंशन लाइन मकान के एकदम करीब से न गुजरे।राजेश कुमार त्रिवेदी का कहना है कि खंभा स्थानांतरित किए जाने से गांव के किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं होगी। खंभे को पश्चिम दिशा से हटाकर पूर्व दिशा में सड़क के उस पार लगाया जा सकता है। इस संबंध में उन्होंने विद्युत वितरण खंड रामनगर के अधिशासी अधिकारी को लिखित शिकायत भी सौंपी है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते खंभा हटा दिया जाए तो किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सकता है। वहीं इस संबंध में अधिशासी अभियंता हरिपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हो गया है। जल्द ही मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

686958
Total Visitors
error: Content is protected !!