रिपोर्ट/विवेक शुक्ला
रामनगर बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा धाम में चल रहे मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। शनिवार शाम गोंडा बटालियन की बम डिस्पोजल टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ मेला क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया।प्रशिक्षित डॉगी की मदद से भीड़भाड़ वाले स्थानों और श्रद्धालुओं द्वारा सामान रखने वाली जगहों की विशेष जांच की गई। टीम ने संदिग्ध वस्तुओं की तलाश कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।अधिकारियों ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।































