Skip to main content

Naradsamvad

रेलवे फाटक पर मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत:शव के पास मिला धनारी-चंदौसी का टिकट और मोबाइल-डायरी

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]


संभल में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की कटकर दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना और जीआरपी-आरपीएफ पुलिस पहुंच गई। रात अधिक होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी, फिलहाल पुलिस में शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। उक्त हादसा जनपद संभल की कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के संभल रोड पर 37 बी रेलवे फाटक पर हुआ है। बीते बुधवार की देर रात्रि मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की कटकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, हास्य की सूचना मालगाड़ी की चालक में कंट्रोल रूम को दी, उधर जीआरपी, आरपीएफ, थाना बनियाठेर और कोतवाली चंदौसी पुलिस पहुंच गई। रात अधिक होने के कारण मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी के मोर्चरी में रखवाया है। गुरुवार की सुबह पंचनामा बनने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी आपको बता दें कि मृतक युवक के पास से धनारी से चंदौसी तक का टिकट और डायरी में मोबाइल नंबर मिले हैं। मोबाइल नंबर के आधार पर संपर्क कर पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त करने की प्रयास में लगी है लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के पास से जो भी सामान मिला है उसके आधार पर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पंचनामा बनने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही है।

[ad_2]

Source link

ALSO READ  यूपी कैबिनेट की बैठक आज, शिक्षा कर्मचारियों को कैशलेस इलाज और कई बड़े प्रस्तावों पर होगी चर्चा
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!