Skip to main content

Naradsamvad

Muslim youth harassed Hindu girls in Meerut | मेरठ में मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़कीियों को छेड़ा: राहुल बनकर पीछा करता था सलाउद्दीन, दोस्ती का ऑफर देता था, भीड़ ने पकड़कर पीटा – Meerut News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
4 Min Read

[ad_1]

Ad image

तस्वीर आरोपी युवक सलाउद्दीन की है जो अपना नाम राहुल बताकर लड़कियों का पीछा करता, छींटाकसी करता था

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को सरेआम छेड़ता पाया गया। भीड़ ने युवक को लड़कियों का पीछा करते, छींटाकसी करते रंगेहाथों पकड़ लिया उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मा

.

पिछले 7 दिन से इलाके में घूमकर लड़कियो ंको करता था परेशान

डेरी संचालक और स्थानीय लोगों ने युवक की वीडियो बनाकर रंगे हाथों पकड़ा

डेरी संचालक और स्थानीय लोगों ने युवक की वीडियो बनाकर रंगे हाथों पकड़ा

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक लड़कियों को अपना नाम राहुल बताकर उन्हें छेड़ता और दोस्ती का ऑफर देता था। जबकि ये राहुल नहीं इसका असली नाम सलाउद्दीन है। उसके पास मेरठ कॉलेज का आई कार्ड मिला है जिस पर नाम सलाउद्दीन लिखा है पूछताछ में युवक ने अपना नाम सलाउद्दीन बताया है।

ALSO READ  बाराबंकी कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी को सुनाई उम्रकैद, 1.07 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया

दुकानदार कर रहे थे 3 दिन से रैकी

मौके पर लोगों ने युवक को पीटा और पुलिस को सौंप दिया

मौके पर लोगों ने युवक को पीटा और पुलिस को सौंप दिया

जाग्रति बिहार में अपार डेयरी संचालक रविंद्र ने बताया कि उनकी यहां दूध की डेयरी है। मुस्लिम युवक जिसका असली नाम सलाउ्ददीन है वो पिछले 7 दिनों से रोजाना डेरी पर आता। यहां पर 20 रुपए का पनीर लेकर खड़े होकर खाता था। डेयरी के पास ही एक कोचिंग सेंटर है। कोचिंग सेंटर में हिंदू लड़कियां कोचिंग पढ़ने आती हैं। मुस्लिम युवक यहां खड़े होकर पहले लड़कियों को देखता इसके बाद उनका पीछा करता। हिंदू लड़कियों को छेड़ता उन्हें अपना नाम राहुल बताकर उनसे दोस्ती करने का ऑफर देता था।

ALSO READ  कांग्रेस 27 अक्टूबर को मुरादाबाद में करेगी बड़ा राजनीतिक सम्मेलन, पश्चिमी यूपी में तैयारी तेज

लड़कियों को हिंदू नाम बताकर फंसाता था

राहुल नाम बताने वाला युवक निकला सलाउद्दीन

राहुल नाम बताने वाला युवक निकला सलाउद्दीन

काफी दिनों से दुकानदार युवक की इन हरकतों को नोटिस कर रहे थे। बृहस्पतिवार को जब युवक दोबारा डेयरी पर पनीर खरीदने आया। इसके बाद लड़कियों के पीछे लग गया तो दुकानदारों ने मिलकर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। जब लोगों ने युवक से पूछताछ करी तो उसने अपना नाम सलाउद्दीन बताया। इतना नहीं दुकानदारों ने युवक की चैकिंग की तो उसके पास मेरठ कॉलेज का स्टूडेंट आईकार्ड निकला है। जिसमें उसका नाम सलाउद्दीन लिखा था।

मौके पर बजरंग दल कार्यकर्ता भी पहुंचे

भीड़ ने युवक की चैकिंग की तो उसके पास मेरठ कॉलेज का आई कार्ड मिला

भीड़ ने युवक की चैकिंग की तो उसके पास मेरठ कॉलेज का आई कार्ड मिला

ALSO READ  देवरिया में गर्भवती महिला की हत्या का खुलासा, पति समेत परिवार ने सुपारी किलर से कराई थी हत्या

इसके बाद भीड़ ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। वहीं सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने खुद को मुस्लिम बताया। कहा कि उसके कुत्ते ने काटा है वो कुत्ते काटे का इंजेक्शन लगवाने आया था। लोग जो भी बोल रहे है ंवो गलत है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लोगों ने बताया कि उन्हें लड़के पर पिछले 3 दिन से शक था। इसके पास किसी सलमान नामक युवक का कॉल भी आया था। हमने पुलिस, बजरंग दल को बुलाकर युवक को उन्हें सौंप दिया।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!