Skip to main content

Naradsamvad

Workers protest at Malavan power project in Etah | एटा में मलावन पावर प्रोजेक्ट में 150 श्रमिकों का प्रदर्शन: महीनों से वेतन नहीं मिलने पर थे नाराज, 2 घंटे बाद समझौता – Etah News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

एटा जिले के मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना में कार्यरत मजदूरों ने महीनों से वेतन नहीं मिलने के विरोध में हड़ताल कर दी। सोनी कंपनी के लगभग 150 मजदूरों ने काम रोककर प्रदर्शन किया और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

.

मजदूरों का कहना है कि उन्हें कई महीनों से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके परिवार की आजीविका प्रभावित हो रही है। हजारों करोड़ की लागत से बन रहे इस पावर प्रोजेक्ट में यह पहली बार नहीं है जब मजदूरों को वेतन के लिए संघर्ष करना पड़ा है। पहले भी कई बार जिला प्रशासन में शिकायत दर्ज कराने के बाद ही भुगतान किया गया था।

श्रमिकों का कहना है कि वेतन भुगतान की समस्या लगातार बनी हुई है।

श्रमिकों का कहना है कि वेतन भुगतान की समस्या लगातार बनी हुई है।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में विश्व हिंदू परिषद ने धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों ने मजदूरों से वार्ता की करीब दो घंटे तक चली हड़ताल के दौरान जवाहर तापीय परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों ने मजदूरों से वार्ता की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मजदूरों ने हड़ताल समाप्त कर दी और काम पर लौट गए। यह परियोजना कोरियाई कंपनी दूसान द्वारा निर्माणाधीन है और वर्षों से इसका निर्माण कार्य चल रहा है। श्रमिकों का कहना है कि वेतन भुगतान की समस्या लगातार बनी हुई है और उन्हें अपनी मेहनत की कमाई के लिए बार-बार संघर्ष करना पड़ता है।

ALSO READ  पीएम मोदी ने भुवनेश्वर में आरबीआई के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा ट्रेनिंग हब का किया उद्घाटन

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!