Skip to main content

Naradsamvad

बाराबंकी जनपद में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन डीएम शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी शपथ दिलाते हुए

 

नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल/राघवेंद्र मिश्र

बाराबंकी। रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण किया, ततपश्चात राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद जिलाधिकारी ने भारतीय संविधान के संकल्प को पढ़ा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकसभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सबका कर्तव्य है कि हम जनता की तन्मयता से सेवा करें उसकी समस्याओं का निराकरण करें। सरकार द्वारा जो भी योजनाएं लागू की जा रही है उन सभी योजनाओं से आमजनमानस लाभान्वित हो सके। इस गणतंत्र दिवस पर हम सब मिलकर आज तीन संकल्प ले और इसको आत्मसात करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। पहला संकल्प यह कि हम जहाँ पर बैठते है उस कार्यालय और परिसर को अपने घर की तरह स्वच्छ और व्यवस्थित रखेंगे और एक अच्छे माहौल में काम करेंगे। दूसरा संकल्प, जो भी फरियादी अपनी समस्या लेकर आते है उनके प्रति संवेदनशील रहे, उनसे आत्मीयता से बात करें, उनकी समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण का प्रयास करें जिससे सुदूर ग्रामीण अंचलों से आने वाले फरियादियों को तारीख पर तारीख की समस्याओं से निजात मिल सके। और तीसरा संकल्प कि हम अपने कार्य को औऱ बेहतर कैसे कर सकते है इसके लिये हम अपने कर्तव्य व दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सबसे महत्वपूर्ण कार्य कलेक्ट्रेट के होते है। पुराने समय की व्यवस्थाओं को पुनर्जीवित करते हुए कार्यो में उन व्यवस्थाओं का भी सहारा ले, अच्छे से रजिस्टर बनाना अभिलेखों का ठीक से रखरखाव, आदि व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी इन्द्रसेन, मजिस्ट्रेट के डी शर्मा सहित समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  शाहजहांपुर में वाल्मीकि शोभायात्रा के दौरान डीजे के शोर से लोग परेशान, शोर से कांपने लगे शोरूम के शीशे
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!