Naradsamvad

[post-views]

Mohammad Tahir of Bahraich is the district topper in 12th board | 12वीं बोर्ड, बहराइच के मोहम्मद ताहिर जिला टाॅपर: 500 में से 470 अंक मिला, रिशिता पांडेय को दूसरा स्थान – Bahraich News

[ad_1]

अनुराग पाठक | बहराइच7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बहराइच में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में राम लली इंटर कॉलेज के छात्र मोहम्मद ताहिर ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 470 अंक प्राप्त कर 94% के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया।

पयागपुर के आर पी आई सी इंटर कॉलेज की छात्रा रिशिता पांडेय 91.20% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। आर एस इंटर कॉलेज शिवपुर की अर्चिता वर्मा ने 90.20% के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

टॉप-10 में कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सरस्वती इंटर कॉलेज के दिव्यांश पाठक और सुहेलवा पयागपुर की अर्पिता ने 90% अंक हासिल किए। श्याम लली कॉलेज के विशाल वर्मा भी 90% अंकों के साथ शामिल हुए।

रिशिता पांडेय को दूसरा स्थान मिला।

रिशिता पांडेय को दूसरा स्थान मिला।

सर्वोदय इंटर कॉलेज मिहिपुरवा के जितेंद्र कुमार ने 89.20% अंक प्राप्त किए। सुहेलवा पयागपुर की राज लक्ष्मी यादव ने 88.80% हासिल किए। सिटी मॉन्टेसरी की सुहानी सिंह ने 88.60% और सरस्वती विद्या मंदिर की प्रतिभा ने 88.20% अंक प्राप्त किए।

जिले में इस वर्ष 27,692 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 80.11% छात्र उत्तीर्ण हुए। सफल छात्रों की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और कॉलेज में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने सभी छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

बहराइच जिले में इटंरमीडिएट के टॉपटेन छात्र-छात्राएं

  1. मो ताहिर, 94 प्रतिशत, राम लली इंटर कॉलेज
  2. रिशिता पांडे, 91.20 प्रतिशत, आर पी आई सी इंटर कॉलेज पयागपुर
  3. अर्चिता वर्मा, 90. 20 प्रतिशत, आर एस इंटर कॉलेज शिवपुर
  4. दिव्यांश पाठक, 90 प्रतिशत, सरस्वती इंटर कालेज
  5. अर्पिता, 90 प्रतिशत, सुहेलवा पयागपुर
  6. विशाल वर्मा, 90 प्रतिशत, श्याम लली कालेज
  7. जितेंद्र कुमार, 89. 20 प्रतिशत, सर्वोदय इंटर कालेज मिहिपुरवा
  8. राज लक्ष्मी यादव, 88.80 प्रतिशत, सुहेलवा पयागपुर
  9. सुहानी सिंह, 88. 60 प्रतिशत, सिटी मांटेसरी
  10. प्रतिभा, 88.20 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

668805
Total Visitors
error: Content is protected !!