Skip to main content

Naradsamvad

Chaos over MRP of cold drinks in Lucknow | लखनऊ में कोल्ड ड्रिंक की MRP पर बवाल: छात्रों ने दुकानदार को पीटा, चेन और 3 हजार रुपए लूटे; हालत गंभीर – Lucknow News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

लखनऊ8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में भैंसामऊ क्रॉसिंग पर एक दुकानदार से कोल्ड ड्रिंक की एमआरपी को लेकर विवाद हो गया। प्राइवेट इंस्टीट्यूट के छात्रों ने दुकानदार अमन यादव की पिटाई कर दी। गुरुवार की देर रात की इस घटना में छात्रों ने दुकानदार को लात-घूंसों और ईंट-पत्थरों से मारा।

ALSO READ  बाराबंकी के सुमेरगंज में धूमधाम से संपन्न हुआ दुर्गा पूजा उत्सव, माँ कल्याणी नदी में विसर्जित हुई प्रतिमा

छात्रों पर मारपीट के दौरान चेन व 3 हजार रुपए छीनने का भी आरोप लगा है।

छात्रों पर मारपीट के दौरान चेन व 3 हजार रुपए छीनने का भी आरोप लगा है।

दुकानदार के सिर में आई है चोट

आरोपी छात्रों ने दुकानदार की सोने की चेन और 3 हजार रुपए भी छीन लिए। दुकानदारों के एकत्रित होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बीकेटी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अमन यादव को रामसागर मिश्र शय्या संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। सिर पर गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों ने सीटी स्कैन की सलाह दी है। अमन यादव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

ALSO READ  मोकामा विधायक अनंत सिंह जेडीयू से निष्कासित, बोले- अब खत्म हो जाएगी नीतीश कुमार की पार्टी

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने निखिल राजपूत, निखिल सिंह, करण शुक्ला, सुमित मौर्या, अमित और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

ALSO READ  उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान गिरा, मलबे में दबे हो सकते हैं मजदूर

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!