Skip to main content

Naradsamvad

गाजियाबाद में रात होते ही सड़क पर उतरे अतिरिक्त CP:पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गोड बोले- शहर में जाम लगा तो थाना प्रभारी होंगे जिम्मेदार

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]


गाजियाबाद में यातायात व्यवस्था को लेकर पिछले 2 दिन से बड़ा मंथन चल रहा है। जहां पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गोड ने नवागत अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को कानून व्यवस्था और ट्रैफिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। वही सभी डीसीपी और एसीपी को निर्देश दिए हैं कि यातायात व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जाम की समस्या मिली या सड़क पर जाम लगा मिला तो संबंधित थाना प्रभारी इसके जिम्मेदार होंगे, उन पर करवाई की जाएगी। रॉन्ग साइड आने जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं कानून-व्यवस्था आलोक प्रियदर्शी द्वारा गाजियाबाद की यातायात व्यवस्था के लिए रात में सड़क पर उतर गए, जहां अलग-अलग स्थानों पर ट्रैफिक व्यवस्था देखी। शहर के मुख्य मार्गों व प्रमुख चौराहों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने लखनऊ हाइवे, छिजारसी कट, सेक्टर 62 कट एवं हापुड़ चुंगी चौराहे का निरीक्षण कर शहर में अतिरिक्त यातायात दबाव वाले मार्गों के बारे में जानकारी ली। चौराहों पर यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त एवं और अधिक प्रभावी बनाये जाने के सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसमें रॉन्ग साइड और गलत दिशा से आने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए।

[ad_2]

Source link

ALSO READ  आंध्र प्रदेश के तट पर 28 अक्टूबर को टकराएगा चक्रवात अर्नब, भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!