Skip to main content

Naradsamvad

Honor seminar in Mathura on Ambedkar Jayanti | अंबेडकर जयंती पर मथुरा में सम्मान गोष्ठी: डिप्टी सीएम मौर्य बोले- कांग्रेस और सपा की नीतियां रहीं दलित विरोधी – Mathura News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

मथुरा19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मथुरा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर भाजपा महानगर द्वारा सम्मान गोष्ठी का आयोजन किया गया। बृज कला केन्द्र ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष हरीशंकर ‘राजू’ यादव ने की। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने किया।

कार्यक्रम में बाबा साहब अंबेडकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन किया गया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ALSO READ  बाराबंकी कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी को सुनाई उम्रकैद, 1.07 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया

मौर्य ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए की हितैषी होने का नाटक कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि सपा नेताओं ने ही मायावती का गेस्ट हाउस कांड में अपमान किया था। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा। कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए संविधान में 70 बार संशोधन किए, जबकि भाजपा ने मात्र 8 बार किए।

ALSO READ  बाराबंकी में पेड़ से लटका मिला 19 साल के युवक का शव, परिजनों में मचा हड़कंप

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कांग्रेस चाहती थी कि सीमित लोग ही चुनाव लड़ें और वोट डालें। लेकिन बाबा साहब ने इसका विरोध कर सभी नागरिकों को समान मताधिकार दिलाया। मौर्य ने कहा कि भाजपा ही बाबा साहब के विचारों को सच्चे अर्थों में आगे बढ़ा रही है। संसद के सेंट्रल हॉल में बाबा साहब की प्रतिमा लगवाने का श्रेय भी भाजपा को जाता है।

[ad_2]

Source link

ALSO READ  अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के तूफान से भारत की न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत, सीरीज में किया कब्जा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!