Skip to main content

Naradsamvad

FIR against 4 for making pornographic video viral | अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में 4 पर FIR: एक परिवार के सदस्यों पर कार्रवाई, जांच में जुटी पुलिस – Sonbhadra News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली पुलिस ने एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए एक ही परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई एक नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में की गई है।

.

कस्बा इंचार्ज मनोज सिंह के अनुसार, पीड़िता की माता ने पुलिस को दी गई शिकायत में किया था कि 27 दिसंबर को एक वीडियो कुछ लोगों के मोबाइल में पहुंचा, जिसमें एक युवती को आपत्तिजनक स्थित में दिखाया गया था। पहले स्थानीय स्तर पर इस मामले को सलटाने की कोशिश की गई।

ALSO READ  फिरोजाबाद गैंगरेप पीड़िता की आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत

बहन और माता-पिता के खिलाफ केस

लेकिन आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग, स्वयं को सही साबित करने की बात पर अड़े रहे। पीड़िता की मां की तरफ से रविवार को दुद्धी कोतवाली पहुंचकर एक तहरीर सौंपी गई, जिस पर कथित प्रेमी युवी के साथ ही उसकी बहन और माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

ALSO READ  लखनऊ जिला पंचायत में पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर यादव का दखल, आरती रावत की जगह संभालते दिखे

पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दुद्धी कस्बा निवासी धर्मेंद्र, उनकी पत्नी, पुत्र और पुत्री को पीडिता की बेटी का अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप मे चारों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ALSO READ  दिल्ली के खजुरी खास में बिल्डिंग झुकने की खबर निकली अफवाह, प्रशासन ने किया स्पष्ट

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो को वायरल करने के पीछे के कारणों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!