Skip to main content

Naradsamvad

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बनेगा डिस्ट्रिक्ट रोड सेफ्टी एक्शन प्लान : सत्येंद्र कुमार

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
4 Min Read

Ad image

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

 

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल,नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

बाराबंकी,शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये डिस्ट्रिक्ट रोड सेफ्टी एक्शन प्लान बनाकर सड़क एक्सीडेंट रोकने के प्रयास किये जायें। उन्होंने कहा कि ट्रकों और रोडवेज़ की बसों की स्पीड को नियंत्रित करने के लिये सभी ट्रक और बस चालक 10 जनवरी 2025 तक हर हाल में स्पीड लिमिट डिवाइस(एसएलडी) अपने वाहनों में लगवा ले अन्यथा 10 जनवरी 2025 के बाद यदि कोई ट्रक या बस बिना स्पीड लिमिट डिवाइस के पाई जाती है तो उसका रजिस्ट्रेशन रद्द करते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही शहरों में अधिकतम 30 किमी/ घण्टे की स्पीड लिमिट के बोर्ड लगाये जाए और इससे अधिक स्पीड में शहरों में ट्रक या बसों के संचालन को रोका जाए। बिना लाइसेंस व ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले पाए जाने पर चालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि गत वर्ष की तुलना में रोड एक्सीडेंट में हर हाल में 50 प्रतिशत तक कमी लाने के प्रयास किये जाए। जिले के सभी टॉप ब्लैक स्पॉट के विषय में समीक्षा करते हुए दुर्घटनाओं को रोकने के लिये प्रभावी कदम उठाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूलों, कालेजों में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूक कार्यक्रम आयोजित किये जाए। छात्रों के बीच सड़क सुरक्षा के सम्बंध में कंपटीशन कराये जाये। साथ ही ग्राम पंचायतों और नगर पंचायतों में भी सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के सभी इंटर कॉलेज और डिग्री कालेजों के प्रधानाचार्य व प्रबंधक अपने संस्थान में पढ़ने वाले सभी छात्रों को सूचित कर दे कि बिना हेलमेट या बिना ड्राइविंग लाइसेंस के कोई छात्र दोपहिया वाहन के साथ पाया जाएगा तो इस स्थिति में संस्थान के खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये रोडवेज बसों के सभी ड्राइवरों के नेत्र परीक्षण, ब्लडप्रेशर और ब्लडसुगर सहित जरूरी टेस्ट सक्षम मेडिकल ऑफिसर्स द्वारा कराए जाए इसके लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा पर्याप्त स्थानों पर मेडिकल कैम्प लगाए जाए। सड़क दुर्घटना का सबब बन रहे हाइवे पर चलने वाले ई-रिक्शा को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए। हाइवे के जितने भी कट पॉइंट है उन स्थानों पर ई-रिक्शा को हाइवे पर चढ़ने से रोका जाए। एक ही व्यक्ति के बार-बार चालान के मामले पाए जाने पर सम्बंधित के खिलाफ ड्राइविंग लाइसेंस(डीएल) निलंबन व जुर्माने की कार्यवाही की जाए। राजमार्गों पर अवैध कट को बंद कराया जाए। सड़क की पटरियों पर अवैध अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जाए। इसके अलावा बैठक में सम्बंधित विभागों के अनुपस्थित अधिकारियों/प्रतिनिधियों पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही के निर्देश भी दिए। इस मौके पर सीओ सुमित त्रिपाठी, एआरटीओ श्रीमती अंकिता शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय, ललिता सागर सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खण्ड बाराबंकी, अजीत सोनकर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खण्ड, टीआई राम यतन यादव सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य व सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ALSO READ  संविधान बचाने के लिए दिल्ली कूच करेगी अमेठी यूथ कांग्रेस, 1 नवंबर की रैली की तैयारी तेज
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!