Skip to main content

Naradsamvad

वेस्ट टू ग्रीन एनर्जी उत्पादन प्लाण्ट के सम्बंध में डीएम ने दक्षिण कोरिया के डेलीगेशन के साथ की बैठक

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

 

Ad image

 

 

1000 करोड़ के ईडीसीफ फण्ड से भारत सरकार एवं साउथ कोरिया के कोलोवेरेशन में प्लांट होगा स्थापित

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

बाराबंकी। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी बाराबंकी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में दक्षिण कोरिया के डेलीगेशन के साथ एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में दक्षिण कोरिया के डेलीगेशन में आये हुए सांगवान किम द्वारा जनपद बाराबंकी में सॉलिड वेस्ट से ग्रीन एनर्जी उत्पादन हेतु इकोनॉमिक डेवलेपमेंट कार्पोरेशन फंड (EDCF) के अंतर्गत प्लाण्ट स्थापना का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुतीकरण के दौरान अवगत कराया गया कि लगभग रू0 1000.00 करोड़ के ईडीसीफ फण्ड से भारत सरकार एवं साउथ कोरिया के कोलोवेरेशन से विभिन्न जनपदों में वेस्ट टू ग्रीन एनर्जी उत्पादन का प्लाण्ट स्थापित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद बाराबंकी में उक्त प्रकार के प्लाण्ट के स्थापित होने से वेस्ट डिस्पोजल के साथ-साथ ऊर्जा, रोजगार एवं राजस्व में भी वृद्धि होगी। जनपद के अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका तथा परियोजना प्रबन्धक-स्वच्छ भारत मिशन द्वारा जनपद बाराबंकी में एकत्रित होने वाले कूड़े/वेस्ट की जानकारी के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसमें एकत्रित होने वाले वेस्ट के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा जनपद के कूड़ा प्रबन्धक तथा कूड़ा निस्तारण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए डेलीगेशन के साथ प्लाण्ट स्थापना की आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की गयी। साथ ही अवगत कराया गया कि जनपद में प्रस्तावित प्लाण्ट की आवश्यकतानुसार सॉलिड वेस्ट उपलब्ध कराया जा सकता है। उक्त के अतिरिक्त जनपद के कतिपय स्थानों पर एकत्रित होने वाले कूड़े के भण्डार का भी प्रयोग प्रस्तावित प्लाण्ट में कच्चे माल के रूप में किया जा सकता है। किम द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि अत्यधिक आवश्यकता के दृष्टिगत आस-पास के जनपदों से भी कूड़ा एकत्रित किया जा सकता है। उक्त के साथ-साथ श्री किम द्वारा 10000 वर्गमीटर भूमि की आवश्यकता के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि भूमि व अन्य प्रकार के अभिलेखीय प्रकरणों में जनपद स्तर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। बैठक में कण्ट्रीहेड सिद्वार्थ रविन्द्रन, विजय पाण्डेय, प्रत्युश पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग- आशुतोष श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक-यूपीनेडा, अधिशासी अधिकारी-नगर पालिका परिषद, मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र एफ. रहमान अंसारी, चेयरमैन आई.आई.ए. राजेश कुमार तिवारी, ग्रीनवियर फैशन लि० के इकाई स्वामी अभिषेक पाठक इत्यादि उपस्थित रहे।

ALSO READ  बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, केरल और तमिलनाडु के लिए रेड अलर्ट जारी, ओडिशा तट पर टकरा सकता है तूफान
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!