Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
गायत्री शक्तिपीठ द्वारा नगर पंचायत सुबेहा में निकाली गई भव्य कलश यात्रा बाराबंकी साइबर सेल में तैनात आरक्षी राजन यादव साइबर एक्सपर्ट द्वारा बताए गए साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय Lock put on Ghazi Miyan’s dargah in Prayagraj | प्रयागराज में गाजी मियां की दरगाह पर लगा ताला: हर रविवार लगने वाले रौजा मेले पर रोक, थाना अध्यक्ष बोले- आक्रांताओं की पूजा नहीं होगी – Phulpur (Prayagraj) News Parliament Security Breach; Neelam Azad Jail | Bhagat Singh Biography | संसद में सेंध, आरोपी बोले- कुछ गलत नहीं किया: पेशी पर आए पिता ने कहा- बेटे मनोरंजन के लिए रोटी और चटनी लाया Welcome to the new District President of BJP | भाजपा के नए जिलाध्यक्ष का स्वागत: गाजीपुर में ओमप्रकाश राय बोले- यह BJP के हर समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान है – Ghazipur News Bihar CM Nitish Kumar Controversy; BJP JDU | National Anthem | आज का एक्सप्लेनर: किसी के भी पांव छू लेना, राष्ट्रगान के बीच हंसने लगना; क्या CM नीतीश वाकई बीमार, चुप क्यों है बीजेपी
[post-views]

सरयू घाघरा नदी के घाट पर दुर्गा प्रतिमा का किया जा रहा विसर्जन

 

 

 

 

एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल, नारद संवाद 

रामनगर बाराबंकी।तहसील रामनगर के संजय सेतु के पास स्थित घाघरा सरयू नदी के घाट पर आज दुर्गा प्रतिमाओ का विसर्जन किया जा रहा है।बता दें विकासखंड रामनगर की कुल 82 प्रतिमाओ का विसर्जन होना है।जिसमें से करीब 35 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है।प्रतिमा विसर्जन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली पर मां की प्रतिमा रखकर डीजे की धुन पर नाच गान करते हुए प्रतिमा विसर्जन स्थल सरयू नदी के घाट पर पहुंचकर पूजा आरती कर प्रतिमा विसर्जन की तैयारी कर रहे हैं। प्रतिमा विसर्जन स्थल टेंट के नीचे एडीएम न्यायिक बाराबंकी एडिशनल एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा सी ओ सौरभ श्रीवास्तव एसडीएम पवन कुमार तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह कोतवाल रत्नेश कुमार पांडे आरक्षी सुजीत कुमार पुनीत कुमार राज कनौजिया अनूप निषाद ओमकार बहादुर की सुरक्षा व्यवस्था में करीब पांच नावे लगाई गई है और साथ ही 20 गोताखोर कर्मचारी लगे हुए हैं जो नाव पर दुर्गा प्रतिमा को रखकर सरयू नदी में विसर्जन कर रहे हैं। पूरे सरयू नदी के घाट पर मेला लगा हुआ है,जिसमें श्रद्धालु खान-पान की दुकानों पर नाश्ता कर रहे हैं। इस अवसर पर इस अवसर पर मुख्य आरक्षी राम उग्रेस चौधरी नायब तहसीलदार अभिषेक लेखपाल नूर मोहम्मद गुरुशरण बीर सिंह सहित तमाम राजस्व कर्मी पुलिसकर्मी नाविक गोताखोर सफाई कर्मी मौजूद रहे।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1464039
Total Visitors
error: Content is protected !!