Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन श्रावण मास मेले की तैयारियों का निरीक्षण: प्रशासनिक अमला सक्रिय, दिए गए तीन दिनों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश Punjab CM Beant Singh Assassination Story; Balwant Singh Friend | True Crime | चिट्ठी लिखी-मौत चाहिए, पहले CM फिर PM की: मुख्यमंत्री के चीथड़े उड़ाने वाले को फांसी की सजा, घरवालों ने पैरवी ही नहीं की; सीएम मर्डर पार्ट-3 Shahjahanpur News: कम छात्र नामांकन वाले स्कूलों को समायोजित करने का विरोध Shahjahanpur News: बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों के लिए 1 करोड़ 36 लाख का बजट जारी Shahjahanpur News: बीईओ से लेकर संकुल शिक्षक तक बनाएंगे आदर्श विद्यालय, स्कूलों का चिह्नांकन शुरू
[post-views]

पड़ोसी देश नेपाल के द्वारा छोड़े गए 11लाख क्यूसेक पानी से घाघरा नदी खतरे के निशान से 88 सेंटीमीटर ऊपर बह रही

तराई में बसे ग्रामीणों को 215 बाढ़ राहत सामग्री किट प्रदान कर तहसील के गाँवों में 5000 लंच पैकेट वितरित किए गए
कृष्ण कुमार शुक्ला
रामनगर बाराबंकी। पड़ोसी देश नेपाल के द्वारा घाघरा नदी में शुक्रवार को 4 लाख,शनिवार को 3 लाख,रविवार को 3 लाख 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। 36 घंटे में नेपाल ने लगभग 11 लाख क्यूसेक पानी सरयू नदी में छोड़ दिया है।बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बतनेरा गांव में एडीएम अरुण कुमार सिंह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंच कर बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों का हाल-चाल जाना है। सूरतगंज विकासखंड के सरकारी स्कूल समेत 25 घर नदी में समा गए हैं।एडीएम अरुण कुमार सिंह ने सुंदर नगर तटबंध ट्रैक्टर व नाव से जाकर बाढ़ प्रभावित बेलहरी व केदारीपुर गांव का जायजा लिया है। सरयू नदी का जलस्तर शनिवार को तेजी से बड़ा जिसमें केदारीपुर बाबू पुरवा सुंदर नगर गायघाट सरसंडा सहित रामनगर तहसील के तराई में बसे सैकड़ो गाँवों में पानी तेजी से फैल रहा है। रविवार की शाम सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 88 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है।सरयू नदी के केंद्रीय जल आयोग एल्गिन ब्रिज का जलस्तर 106. 956 पांच बजे तक का लिया गया है, जिसमें सरयू नदी स्थिर है। परशुराम पुरवा, बुधई पुरवा गाँव जाने वाले मार्ग पर पानी बह रहा है पानी फैलने से ग्रामीणों के घरों में भर गया हैं।जगलाल सुदर्शन उमेश महेश शिवकुमार पिंटू नें ऊंचे स्थान पर जाकर शरण ली है। रामनगर तहसील प्रशासन के द्वारा मौके पर जाकर ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव के लिए सतर्क किया गया है।शासन प्रशासन के द्वारा बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को राजस्व लेखपाल नूर मोहम्मद एवं ग्राम प्रधान राजेश शुक्ला बहलोलपुर ग्राम प्रधान तपेशिपाह सुशील कुमार यादव की मौजूदगी में बाढ़ राहत सामग्री की किट नदी के किनारे बसे तपेशिपाह जैन पुरवा कोरिन पुरवा परसादी पुरवा मल्लाहन पुरवा परशुराम पुरवा में आज 215 बाढ़ राहत सामग्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा वितरित की गई है। अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह ने सूरतगंज में बाढ़ से पीड़ित ग्रामीणों को आवंटित किए गए जमीन का भी निरीक्षण किया। इसी के साथ में 5000 लंच पैकेट भी सूरतगंज में बाढ़ से पीड़ित ग्रामीणों को वितरित किया गया है।
राजस्व लेखपाल लेखपाल नूर मोहम्मद ने बताया तपेसिपाह बाँध पर बाढ़ पीड़ितों को 500 लंच के पैकेट वितरित किए गए हैं।सोमवार को भी बाढ़ राहत सामग्री की किट जिन ग्रामीणों को नहीं मिली है उनको वितरित किया जाएगा।इस अवसर पर लेखपाल सुभाष आनंद प्रताप मनोज यादव सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

2002339
Total Visitors
error: Content is protected !!