Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन श्रावण मास मेले की तैयारियों का निरीक्षण: प्रशासनिक अमला सक्रिय, दिए गए तीन दिनों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश Punjab CM Beant Singh Assassination Story; Balwant Singh Friend | True Crime | चिट्ठी लिखी-मौत चाहिए, पहले CM फिर PM की: मुख्यमंत्री के चीथड़े उड़ाने वाले को फांसी की सजा, घरवालों ने पैरवी ही नहीं की; सीएम मर्डर पार्ट-3 Shahjahanpur News: कम छात्र नामांकन वाले स्कूलों को समायोजित करने का विरोध Shahjahanpur News: बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों के लिए 1 करोड़ 36 लाख का बजट जारी Shahjahanpur News: बीईओ से लेकर संकुल शिक्षक तक बनाएंगे आदर्श विद्यालय, स्कूलों का चिह्नांकन शुरू
[post-views]

महादेवा महोत्सव में अखिल विराट कवि सम्मेलन में देश के मशहूर कवियों ने बिखेरा जलवा 

 

 

 

रिपोर्ट/वाइस एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद न्यूज
महादेवा बाराबंकी उत्तरप्रदेश।देश के चर्चित साहित्यकार डार्क हॉर्स के लेखक राष्ट्रीय कवि नीलोत्पल मृणाल का महादेवा महोत्सव में आगमन,राष्ट्रीय नामचीन कवि नीलोत्पल मृणाल ने महादेवा महोत्सव में अपनी आवाज से मचाया धमाल बजी खूब तालियां,सेल्फी लेने वाले युवाओं का लगा तांता लोगो ने राष्ट्रीय कवि की ली खूब सेल्फी वही कवियत्री मणिका दुबे ने अपनी पंक्तियों से लोगो को खूब हंसाया,कवियत्री साक्षी तिवारी ने देश भक्ति गीत गाकर किया मंत्रमुग्ध,रामनगर क्षेत्र के स्थानीय कवि डॉ.ओम शर्मा ने अपने छंद से खूब किया कमाल बता दे लोधेश्वर महादेवा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर प्रसिद्ध कवियों ने अपने काव्य पाठ की रसधार से श्रोताओं का मन मोहित कर दिया। लोकसभा बाराबंकी सांसद उपेंद्र रावत ,जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, तथा एडीएम अरुण कुमार, एसडीएम रामनगर नागेंद्र पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विराट कवि सम्मेलन का भव्य शुभारंभ किया। सर्वप्रथम कवित्री मणिका द्विवेदी ने मां शारदे की वंदना के साथ आगाज किया।आरती की थाल सजाओ जी, वीणा पाड़ी मां को मनाओ जी, सरस्वती वंदना सुनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कवि सम्मेलन का कुशल संचालन कर रहे कवि राम किशोर तिवारी ने शिव के अर्चन में गूंजे यही एक स्वर, हर समय रात दिन और आठो पहर, भक्ति काव्य पाठ कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कवि लोकेश त्रिपाठी ने तुम्हारा साथ हिन्दी मे,ये दिन और रात हिन्दी मे सुनाकर खूब तालियां बटोरी। योगेंद्र योगी ने सारे ब्रह्मांड का एक स्वामी है जो,सारा संसार जिसकी नजर पर टिका सुनाया। नीलोत्पल मृणाल ने रील बनाने वाले लड़के सुनाया। इसके बाद कवि विकास बौखल ने किसी खंजर से न तलवार से जोड़ा जाए, हास्य रस कविता सुन कर दर्शकों को खूब हंसाया। कवि ओम शर्मा ओम ने सारी दुनिया से जीत लेंगे पर,आज अपनों से हार जाएंगे कविता गाकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कवियत्री साक्षी तिवारी ने वीर रस की कविता शहीदों का रंगों में,जब तलक बलिदान जिंदा है, समूचे विश्व में मां भारती का मान जिंदा है, सुनाकर श्रोताओं में जोश भर दिया। पांडाल में मौजूद दर्शकों ने कवियों के द्वारा प्रस्तुत किए गए काव्य पाठ सुनने के लिए देर रात तक डटे रहे।
बता दे राष्ट्रीय कवि नीलोत्पल ने अपनी आवाज का जादू दिखाया लोग उनकी आवाज के जोश में खो गए खड़े होकर तालियां बजाने लगे पूरा पंडाल हाथ उठाकर तालियां बजाने लगे जाते समय सेल्फी लेने वालो की होड़ मच गई।
इस अवसर पर बाराबंकी एस डी एम चंद्रकांत त्रिपाठी,जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रवेश कुमार शुक्ल नानमून, प्रोफेसर विश्वेश मिश्र,एडवोकेट गोपी दीक्षित, संजय तिवारी भाकियू किसान नेता रवि सिंह सहित हजारों लोग कवि सम्मेलन में मौजूद थे।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

2002150
Total Visitors
error: Content is protected !!