Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन श्रावण मास मेले की तैयारियों का निरीक्षण: प्रशासनिक अमला सक्रिय, दिए गए तीन दिनों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश Punjab CM Beant Singh Assassination Story; Balwant Singh Friend | True Crime | चिट्ठी लिखी-मौत चाहिए, पहले CM फिर PM की: मुख्यमंत्री के चीथड़े उड़ाने वाले को फांसी की सजा, घरवालों ने पैरवी ही नहीं की; सीएम मर्डर पार्ट-3 Shahjahanpur News: कम छात्र नामांकन वाले स्कूलों को समायोजित करने का विरोध Shahjahanpur News: बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों के लिए 1 करोड़ 36 लाख का बजट जारी Shahjahanpur News: बीईओ से लेकर संकुल शिक्षक तक बनाएंगे आदर्श विद्यालय, स्कूलों का चिह्नांकन शुरू
[post-views]

डीएम एसपी ने महादेवा महोत्सव का किया समापन

      एडिटर संपादक कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद

रामनगर बाराबंकी।महादेवा महोत्सव ओमकारा के आखरी दिन पुलिस अधीक्षक  दिनेश कुमार सिंह ने महोत्सव का समापन किया। महोत्सव के सहयोगियो को प्रतीक चिन्ह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने पौराणिक स्थल लोधेश्वर महादेवा तीर्थ पर आने वाले श्रद्धालुओ का स्वागत करते कहा कि इस स्थान का दूर दूर तक महत्व है। बेहतर आयोजन के साथ महोत्सव का समापन हो रहा है।सफल आयोजन के लिए  सभी बधाई के पात्र है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि महोत्सव सामजिक जीवन को मजबूती प्रदान करते है।
सभी ने सहयोग किया जिससे महादेवा महोत्सव का आयोजन सम्भव हुआ। मीडिया,पुलिस,तहसील कर्मियों का भी सहयोग सराहनीय योगदान रहा। पूर्व विधायक शरद अवस्थी ,रामनगर प्रमुख संजय तिवारी भी लगातार आए।सबने मिलकर इसे सफल बनाया। डीएम ने घोषणा की इस बार अगहन मास मे ही इसका आयोजन होगा।रामनगर एस डी एम तान्या ने कहा महोत्सव में कई कार्यक्रम हुए जिसका सभी ने आनंद लिया। उन्होंने सभी सहयोगियों का  आभार व्यक्त  किया। समापन पर महोत्सव को सफल बनाने मे सहयोग करने वाले तहसील ,नगर पंचायत व अन्य को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एम एल सी अंगद सिंह,पूर्व विधायक शरद अवस्थी,ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी,राजा रत्नाकर सिंह ,पूर्व चेयर मैन रामशरण पाठक,मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह,रवि कांत पांडे आदि लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में महोत्सव समापन के तुरंत बाद बोहनिया तालाब के किनारे 2100  दीप दान का आयोजन हुआ जिसमे अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने पंहुच कर दीप जलाया। तालाब के चारो ओर जग मग जग मग करते दीप आकर्षक लग रहे थे। इसी के साथ महोत्सव का समापन हो गया।

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

2002097
Total Visitors
error: Content is protected !!