Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा बयान, मदरसों और राम मंदिर पर साधा निशाना !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी :- (यूपी) में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जिला अस्पताल में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान मदरसों, राम मंदिर और विपक्ष को लेकर तीखे बयान दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मदरसों में अवैध गतिविधियां हो रही हैं और सवाल उठाया कि वहां मिलने वाले चंदे का हिसाब क्यों नहीं मांगा जा रहा है, साथ ही समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे इस मुद्दे पर कभी कुछ नहीं बोलते। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि वह जांच अधिकारी नहीं हैं और इस पर फैसला सक्षम एजेंसियां करेंगी, जबकि विपक्ष पर आरोप लगाया कि कुछ दल सनातन आस्था पर प्रहार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर मामले की सुनवाई के दौरान विपक्ष से जुड़े लोगों ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे। बसपा द्वारा प्रत्याशी घोषित करने को उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया बताया और कहा कि अंतिम फैसला जनता करेगी। इस दौरान उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण की अपील की, वहीं वक्फ मुद्दे पर कहा कि इस पर विधानसभा में विस्तृत चर्चा होगी। उनका यह बयान आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के वैचारिक रुख के रूप में देखा जा रहा है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1221150
Total Visitors
error: Content is protected !!