Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में बजरंग दल द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन !

रिपोर्ट:- राघवेंद्र मिश्रा 

बाराबंकी :-  ‘नर सेवा नारायण सेवा’ के भाव से विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को अभय नगर स्थित काशीराम कॉलोनी में निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विहिप के विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश एवं जिलाध्यक्ष रामनाथ मौर्य द्वारा राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

यह शिविर बजरंग दल जिला सहसंयोजक तुषार तिवारी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, नगर मंत्री सौरभ गुप्ता एवं नगर संयोजक राहुल वाल्मीकि के कुशल संयोजन में संपन्न हुआ।

स्वास्थ्य विभाग से आई मेडिकल टीम, जिसमें डॉ. पुनीता कुमारी, डॉ. मुकेश कुमार, प्रियंका रंजन, अर्चना वर्मा, अखिलेश एवं रुचि शामिल रहे, ने 300 से अधिक मरीजों का प्राथमिक उपचार एवं जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही बीपी और शुगर की जांच भी की गई।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री राहुल कुमार, डॉ. विनय जैन, बजरंग दल संयोजक राहुल विक्रम सिंह, जिला संयोजिका लीना श्रीवास्तव, विमल युवराज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1213664
Total Visitors
error: Content is protected !!