Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी: ट्रक की चपेट में आकर छात्र की मौत, सड़क सुरक्षा को लेकर सौंपा गया ज्ञापन !

रिपोर्टर :- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी( 10 जुलाई) :- जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के बीच एक दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर दिया है। 7 जुलाई की सुबह माल गोदाम के पास एक ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रहे 14 वर्षीय छात्र हर्षवर्धन तिवारी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह बंकी नई बस्ती, ओम नगर निवासी चंद्रिका प्रसाद तिवारी का इकलौता पुत्र था।

घटना के बाद सड़क सुरक्षा और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर जनआक्रोश बढ़ गया है। स्व. श्री अवध बिहारी मिश्र सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं अधिवक्ता रितेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित एक जनहित ज्ञापन सौंपा गया, जिसे मौके पर एसडीएम नवाबगंज विवेक शील यादव ने प्राप्त किया।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। शहर के आबादी वाले इलाकों, रेलवे स्टेशन के पास स्थित फर्टिलाइजर रैक पॉइंट और देवा रोड क्षेत्र में भारी वाहनों का अनियंत्रित आवागमन बना हुआ है। वहीं हाईवे पर ‘नो एंट्री’ लागू होने से पहले सड़कों पर ट्रकों का जमावड़ा भी हादसों की बड़ी वजह बन रहा है।

जनहित में मांग की गई है कि सुबह के समय शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए, दुर्घटना संभावित स्थानों पर डिवाइडर बनाए जाएं, स्कूल समय में प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनाती सुनिश्चित की जाए और ट्रकों के अनियंत्रित जमावड़े पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान रितेश कुमार, पवन मिश्र, रजनीश शुक्ला, दिवाकर सिंह, ज्ञान शुक्ला, बलराम यादव, शकील, खुर्शीद खां, राहुल सैनी, अनिल शुक्ला, श्रवण पाल, विष्णु शुक्ला, सूरज कनौजिया, रईस कादरी, शाकिब और नमिता जैन सहित कई लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1213656
Total Visitors
error: Content is protected !!