Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी: हादसे के बाद बवाल, शव रखकर प्रदर्शन!

रिपोर्ट:- बाराबंकी ब्यूरो रिपोर्ट 

बाराबंकी :- घुंघटेर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में सड़क हादसे में घायल राम सिंह (45) की इलाज के दौरान मौत के बाद गुरुवार को हंगामा हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि सीएचसी अधीक्षक के वाहन की टक्कर से हादसा हुआ। घटना में गंभीर रूप से घायल राम सिंह की अस्पताल में मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने सरकारी नौकरी, मुआवजा, बच्चों की पढ़ाई और अन्य मांगों को लेकर शव रखकर प्रदर्शन किया।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने कई घंटे वार्ता कर सरकारी योजनाओं के तहत मदद और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात रहा।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1358929
Total Visitors
error: Content is protected !!