Naradsamvad

[post-views]

उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग मिनिस्ट्रियल इम्प्लाइज एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सम्पन्न !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

लखनऊ :- उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग मिनिस्ट्रियल इम्प्लाइज एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

निर्वाचन परिणामों के अनुसार प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्री गौरव वर्मा ने 361 मत प्राप्त कर प्रभावशाली जीत दर्ज की। वहीं प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर श्री आनंद स्वरूप श्रीवास्तव ने 371 मत प्राप्त कर विजय हासिल की।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के सभी सम्मानित सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कर्मचारी हितों की रक्षा, संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने तथा विभागीय कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

चुनाव परिणाम घोषित होने के उपरांत संगठन के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया और उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1221141
Total Visitors
error: Content is protected !!