Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत डिप्टी सीएस बृजेश पाठक ने जिला चिकित्सालय में किया पौधरोपण

 

 

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले— “वृक्षों की रक्षा करेंगे तो वृक्ष हमारी रक्षा करेंगे”, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

एडिटर जर्नलिस्ट के के शुक्ला बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार के पौधरोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत रविवार को जिला चिकित्सालय, बाराबंकी में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना, हरित आवरण बढ़ाना तथा आमजन को पौधरोपण के साथ-साथ उसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लेकर पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “वृक्षो रक्षति रक्षितः” का संदेश आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है। यदि हम वृक्षों की रक्षा करेंगे तो वृक्ष भी हमारी रक्षा करेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी माँ के सम्मान में कम-से-कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि स्वच्छ हवा, जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ भविष्य की भी आधारशिला हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ‘पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण, जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन गौतम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जयप्रकाश मौर्य सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
जिला चिकित्सालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का संकल्प लिया। वन विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में हरित, स्वच्छ और स्वस्थ उत्तर प्रदेश के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन गौतम और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जयप्रकाश मौर्य की विशेष भूमिका रही।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1415413
Total Visitors
error: Content is protected !!