Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

45 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा, 6 शातिर गिरफ्तार !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

 बाराबंकी :- बाराबंकी में जमीन की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां कूटरचित दस्तावेजों के जरिए 45 लाख रुपये की ठगी की गई। बदोसराय पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम डेराजा का है। पीड़िता कृष्णावती से 13 बीघा जमीन दिलाने के नाम पर आरोपियों ने 15 लाख रुपये ऑनलाइन और 30 लाख रुपये नकद वसूल लिए। इसके बाद असली मालिक की जगह एक फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर जमीन का बैनामा करा दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए बाराबंकी, बहराइच और लखीमपुर खीरी के रहने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद की गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता के दौरान दी, जिसमें क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत भी मौजूद रहीं।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1358942
Total Visitors
error: Content is protected !!