रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। प्राथमिक विद्यालय रामनगर-दो में समाजसेवी एवं भाजपा नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल के सहयोग से शनिवार को छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्कूल बैग एवं कॉपियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा उर्फ भुल्लन ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।इसके बाद कक्षा एक से पांच तक के 110 विद्यार्थियों को स्कूल बैग और एक-एक कॉपी वितरित की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। समाज के सक्षम लोगों को भी जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने ऐसे आयोजनों को सराहनीय बताते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।आयोजक शिव प्रकाश अवस्थी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करना सामाजिक दायित्व है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्य अतिथि को राधा-कृष्ण का चित्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।कार्यक्रम का संचालन इंद्रमणि उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा, उद्योग व्यापार संगठन अध्यक्ष विवेक शुक्ला, महामंत्री शुभम जायसवाल, ऋषभ तिवारी अनुपम पांडेय प्रधानाध्यापिका शमा परवीन, शिक्षिकाएं राधारानी मिश्रा, विजय लक्ष्मी, सौम्या मिश्रा, ऋचा मिश्रा सहित विद्यालय परिवार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सहयोग के लिए शिव प्रकाश अवस्थी के प्रति आभार व्यक्त किया।
























