Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

श्रीमती राजरानी रावत बनीं जिला पंचायत बाराबंकी की प्रशासक !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी, (12 जुलाई 2026) :- शासनादेश के अनुपालन में जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट बाराबंकी द्वारा श्रीमती राजरानी रावत, निवर्तमान अध्यक्ष जिला पंचायत बाराबंकी, को जिला पंचायत बाराबंकी का प्रशासक नामित किया गया।

श्रीमती राजरानी रावत ने आज दिनांक 12.07.2026 को जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा तथा जिले में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों की भांति आगे भी विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिला पंचायत परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में श्री अंगद कुमार सिंह (माननीय सदस्य विधान परिषद), श्री राम सिंह उर्फ मुल्लन वर्मा (जिलाध्यक्ष, भाजपा), श्री आशुतोष कुमार (अपर मुख्य अधिकारी), श्रीमती पल्लवी यादव (कार्य अधिकारी), श्री राजेश सिंह (प्रशासनिक अधिकारी), श्री अजय मिश्रा एवं श्री गौरव कुमार (अवर अभियंता) सहित जिला पंचायत बाराबंकी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1321234
Total Visitors
error: Content is protected !!