बाराबंकी :- ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऋचा संस्था द्वारा नोकिया स्मार्टपुर परियोजना के अंतर्गत बंकी ब्लॉक सभागार में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई।
इस कार्यशाला में ए.डी.पी.आर.ओ., बी.डी.ओ., डी.पी.एम. (एन.आर.एल.एम.), जिला कृषि अधिकारी, ग्राम प्रधानों और CMC सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने परियोजना के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं लाभार्थियों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कर अन्य लोगों को प्रेरित किया।
खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, जो इस पहल के प्रति जागरूकता और उत्साह को दर्शाती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि नोकिया स्मार्टपुर योजना को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।