बाराबंकी :- बाराबंकी के सागर नर्चर इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा राधिका ने एसजीएफआई नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता 6 से 8 जुलाई 2026 तक लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित हुई, जिसमें उत्तर क्षेत्र के 82 सीबीएसई स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
राधिका ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 10 की छात्रा जर्सी फातिमा और छात्र आयुष जायसवाल ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई, जिसमें आयुष ने 200 मीटर दौड़ में दमदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खेलों के प्रति बढ़ती जागरूकता और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने इसे “खेलो इंडिया” अभियान की सफलता बताते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।