बाराबंकी :- बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में जमीन के लेन-देन से जुड़ा एक मामला चर्चा में है। पीड़ित के बेटे रामदीन ने आरोप लगाया है कि एक कथित जमीन डीलर ने पहले उनके पिता के खाते में रुपये डलवाए और बाद में रुपये निकलवाने के बाद उन्हें कहीं गायब कर दिया।
परिजनों का कहना है कि तीन दिन से लगातार तलाश के बावजूद अधेड़ का कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसके बाद रामदीन ने लोनी कटरा थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
धमकियों का आरोप, भू-माफियाओं पर उठे सवाल शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी पक्ष लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और चर्चा का माहौल है। साथ ही जमीन के सौदों में सक्रिय कथित भू-माफियाओं और डीलरों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।