Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी में नाले निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, सड़क भी हुई क्षतिग्रस्त !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी :-  नगर पंचायत बंकी क्षेत्र में शुगर मिल ग्वारी रोड से बंकी तिंदोला मार्ग को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क पर करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे नाले में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।

यह सड़क नगर पंचायत बंकी सहित लगभग 20 गांवों की हजारों आबादी के आवागमन का मुख्य मार्ग है। रेलवे क्रॉसिंग के अधिकतर समय बंद रहने के कारण यह मार्ग लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। बावजूद इसके, वर्षों से यह सड़क बदहाल स्थिति में बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, फरवरी 2026 में इस मार्ग पर डामरयुक्त सड़क बनाई गई थी, लेकिन अप्रैल 2026 में दूसरी ओर नाले के निर्माण के दौरान सड़क को तोड़ दिया गया। आरोप है कि नाले के निर्माण में मानकविहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें स्क्रैप की सरिया तक इस्तेमाल हो रही है। नतीजतन, नाला बनते ही जगह-जगह टूटने लगा है।

इस लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार के चलते आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि इसी मार्ग पर नगर पंचायत बंकी का कार्यालय भी स्थित है, इसके बावजूद निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है।

शिकायतकर्ता मनीष मेहरोत्रा, पर्यावरण सेवक, ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और शीघ्र ही सड़क एवं नाले का मानक अनुरूप निर्माण कराने की मांग की है, ताकि आम जनमानस को राहत मिल सके और शासन के प्रति विश्वास बना रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1228911
Total Visitors
error: Content is protected !!