Skip to main content

Naradsamvad

[post-views]

*घाघरा तटीय क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावितों के लिए वस्त्र व खाद्यान्न वितरण कैंप शुरू !*

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी

रामनगर :- घाघरा नदी के तटीय बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वावधान में अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में राहत कार्यों की शुरुआत की गई। इसके अंतर्गत वस्त्र वितरण एवं खाद्यान्न वितरण कैंपों का शुभारंभ किया गया।

रामनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भिखारी पुरवा स्थित ग्राम पंचायत भवन, घाघरा तटीय ग्राम बतनेरा तथा हेतमापुर धाम में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी मात्रा में वस्त्र वितरित किए गए। महिलाओं को साड़ियां, बच्चों और पुरुषों को अलग-अलग प्रकार के कपड़े प्रदान किए गए।

इसके साथ ही सभी बच्चों को बिस्कुट भी वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले दो दशकों से लगातार चल रही इस सेवा श्रृंखला के अंतर्गत अगले सप्ताह एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में कमला प्रसाद विश्वकर्मा, आशुतोष कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुन्नू, राजेश कुमार, अरविंद श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव तथा एन.के. तिवारी सहित अन्य लोगों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1365061
Total Visitors
error: Content is protected !!