Skip to main content

Naradsamvad

रामनगर तहसील में नाजिर व पेशकार में हाथापाई, सीसीटीवी में कैद हुआ विवाद

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर बाराबंकी। तहसील रामनगर में गुरुवार को नाजिर अरविंद शुक्ला और तहसीलदार के पेशकार आशुतोष सिंह के बीच हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। घटना से तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पूरे घटनाक्रम की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं, जबकि मौके पर मौजूद लोगों ने भी वीडियो बना लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान पेशकार ने बाहर से कुछ लोगों को बुला लिया। आरोप है कि उन लोगों के साथ मिलकर नाजिर अरविंद शुक्ला को तहसीलदार न्यायालय कक्ष से बाहर खींचकर मारपीट की गई। इसके बाद तहसील के बरामदे में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की और हंगामा होता रहा। मौके पर मौजूद कर्मचारियों व अधिकारियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया।बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारियों के बीच पिछले दो-तीन दिनों से कार्यालय में अनावश्यक बिजली खर्च रोकने को लेकर कहासुनी चल रही थी। गुरुवार को यही विवाद बढ़कर हाथापाई में बदल गया।घटना के बाद तहसील परिसर में कर्मचारियों के बीच दिनभर चर्चा का माहौल रहा। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से मारपीट को लेकर कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी और न ही प्रशासनिक कार्रवाई की पुष्टि हो सकी थी।तहसीलदार विपुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों कर्मचारियों के बीच आपसी मतभेद के चलते कहासुनी हुई थी। मामले को शांत करा दिया गया है।

ALSO READ  दुधवा नेशनल पार्क में कल से शुरू होगा गोल्डन जुबली पर्यटन सीजन, मोबाइल और रील बनाने पर लगा बैन
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!