Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी: 155 ECCE एजूकेटर को मिला विद्यालय आवंटन, 5 रहे अनुपस्थित !

रिपोर्ट:- राहुल त्रिपाठी 

बाराबंकी:-बाराबंकी  जनपद में ECCE एजूकेटर (प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) भर्ती-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में विद्यालय आवंटन प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

निर्धारित 160 पदों के सापेक्ष चयनित 160 अभ्यर्थियों में से 155 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जिन्हें मेरिट के आधार पर उनकी पसंद के विद्यालय आवंटित किए गए, जबकि 5 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

यह भर्ती प्रक्रिया बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा को-लोकेटेड परिषदीय विद्यालयों में 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के प्री-प्राइमरी बच्चों को पढ़ाने के लिए की जा रही है। सत्र 2025-26 के लिए स्वीकृत 160 पदों पर चयन प्रक्रिया गतिमान है।

विद्यालय आवंटन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और कंप्यूटर आधारित सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित की गई। प्रत्येक चरण की जानकारी प्रोजेक्टर पर रियल-टाइम में प्रदर्शित की गई, जिससे अभ्यर्थियों को उपलब्ध एवं आवंटित विद्यालयों की स्पष्ट जानकारी मिलती रही।

मेरिट सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त अभ्यर्थियों ने क्रमवार अपनी पसंद के विद्यालयों का चयन किया। पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई, जिससे सभी अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के अनुसार अवसर मिला।

जनपद के विभिन्न विकास खंडों में ECCE एजूकेटर की तैनाती की जाएगी, जबकि 5 विद्यालय अभी भी रिक्त रह गए हैं।

इस अवसर पर डायट प्राचार्य सहित विभागीय अधिकारी एवं समन्वयक उपस्थित रहे और प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1217181
Total Visitors
error: Content is protected !!