रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी।शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी शशांक कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के समस्त गांवों में फार्मर रजिस्ट्री अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को ग्राम पंचायत बिचलखा, मसूद मऊ, बरुआ, नरेंद्रपुर, बहावपुर एवं चुरौलिया में विशेष कैंप आयोजित कर किसानों का पंजीकरण किया गया।कैंप में कृषि विभाग, लेखपाल एवं पंचायत सहायकों की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने बताया कि जिन किसानों के नाम पर कृषि भूमि दर्ज है तथा जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, उनकी फार्मर रजिस्ट्री प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।एडीओ कृषि डॉ. दलबीर सिंह लगातार कैंपों का निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही गांव-गांव पहुंचकर डुग्गी मुनादी के माध्यम से किसानों को जागरूक करते हुए घर-घर संपर्क कर फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा 15 अप्रैल तक सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद जो किसान पंजीकरण से वंचित रह जाएंगे, उन्हें कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा।एडीओ कृषि डॉ दलबीर ने कहा सभी किसान समय रहते अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें। 15 अप्रैल के बाद पंजीकरण न कराने वाले किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ मिलने में दिक्कत हो सकती है।”






























