Skip to main content

Naradsamvad

श्रीमद भागवत कथा के विश्राम पर भंडारे का किया गया आयोजन

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर बाराबंकी।ग्राम बिछलखा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में समापन हुआ। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
ज्ञात हो कि समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास पंडित पुरुषोत्तम शास्त्री ने सात दिनों तक संगीतमयी कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भक्ति रस का आनंद लिया।कथा के समापन अवसर पर आयोजित भंडारे में समाजसेवी एवं भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित ने कहा कि “श्रीमद् भागवत कथा से मानव जीवन को सही दिशा मिलती है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।”वहीं ग्राम प्रधान स्वेता मिश्रा ने कहा कि “ग्रामवासियों के सहयोग से इस प्रकार का आयोजन होना पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। धार्मिक आयोजनों से गांव में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।”
कार्यक्रम में मनोज मिश्रा, सोनू दीक्षित, गोपल्लू मिश्रा प्रधान प्रतिनिधि सचिन मिश्रा, पिंकू, अनुराग, मोहित अजिन सुनील सुधीर हरीश और पवन ने आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।भंडारे में अनमोल मिश्रा, नवनीत शुक्ला, ललित शर्मा, सुमित शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।कथा के समापन पर गांव में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

ALSO READ  वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में काजल धोचका और नीलम सिरोही ने जीते सिल्वर मेडल
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!