Skip to main content

Naradsamvad

Pakistani connection of Sambhal violence , On video call, the youth asked the Pakistani Maulana- Are those who died in violence martyrs? | संभल हिंसा का पाकिस्तानी कनेक्शन: वीडियो कॉल पर युवक ने पाक मौलाना से पूछा- क्या हिंसा में मरने वाले शहीद हैं? – Sambhal News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
5 Min Read

[ad_1]

Ad image

संभल में शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। मामले को लेकर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें संभल का एक युवक पाकिस्तानी मौलाना मोहम्मद अली मिर्जा से वीडियो कॉल पर बात करते हुए दिख रहा है। युवक ने मौलाना से हिंसा

.

वीडियो में भारत की तरफ से बात करने वाला युवक खुद को मौलाना मोहम्मद आकिल बता रहा है। वीडियो में वह 24 नवंबर को हुई हिंसा के लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराता दिखाई दे रहा है। पाकिस्तानी मौलाना ने कहा हकमारी के दौरान मरने वालों को शहीद कहा जा सकता है।

संभल के युवक ने पाक मौलाना से वीडियो कॉल पर बात की।

संभल के युवक ने पाक मौलाना से वीडियो कॉल पर बात की।

पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि किसी विवाद में कानूनी रास्ता अपनाना चाहिए और हंगामे से दंगा भड़क सकता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पुलिस युवक की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

ALSO READ  नोएडा में शराब दुकान का वीडियो बनाकर वसूली का आरोप, पत्रकार निशांत शर्मा पर FIR दर्ज

एसपी ने कहा- मौलाना से सलाह मशविरा करते हुए नजर आ रहा युवक

एसपी कृष्ण विश्नोई ने बताया कि एक मोहम्मद आकिल नाम का युवक किसी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर किसी मौलाना से सलाह मशविरा करते हुए नजर आ रहा हैं। जिसमें वो बता रहे है जो हिंसा में व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी क्या वो शहीद है या नहीं…इस तरह के सवाल पूछ रहा है। वो किसी पाकिस्तानी व्यक्ति से बात कर रहा है।

युवक को आईडेंटिफाई करने के लिए दो टीमें लगाईं

एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मोहम्मद आकिल संभल का निवासी प्रतीत हो रहा है। इसी आधार पर पुलिस उसे आइडेंटिफाई कर रही है। इसके लिए दो टीमें लगाई गई हैं। जिस प्लेटफार्म पर उसने बात की है, उसका भी पता लगाया जा रहा है। जल्दी ही इसके बारे में जानकारी कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

मंदिर-मस्जिद को लेकर चर्चा में संभल

जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान डीएम-एसपी हालात का जायजा लेते रहे।

जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान डीएम-एसपी हालात का जायजा लेते रहे।

हिंदू पक्ष ने 95 पेज की याचिका में 2 किताब और 1 रिपोर्ट को आधार बनाया

ALSO READ  बाराबंकी में 11 साल की बच्ची का कुएं में मिला शव, पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

केलादेवी मंदिर के महंत ऋषि राज गिरि ने दावा किया कि शाही जामा मस्जिद श्रीहरिहर मंदिर है। मस्जिद में मंदिर के कई प्रमाण हैं। यहीं पर भगवान विष्णु के दशावतार कल्कि का अवतार होना है। शाही जामा मस्जिद सदर कोतवाली क्षेत्र के कोट पूर्वी में स्थित है।

19 नवंबर को 8 लोग मामले को लेकर कोर्ट पहुंचे और एक याचिका दायर की। इनमें सुप्रीम कोर्ट के वकील हरिशंकर जैन और उनके बेटे विष्णुशंकर जैन प्रमुख हैं। ये दोनों ताजमहल, कुतुब मीनार, मथुरा, काशी और मध्य प्रदेश के धार जिले की भोजशाला के मामले को भी देख रहे हैं।

इनके अलावा याचिकाकर्ताओं में वकील पार्थ यादव, केलादेवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी, महंत दीनानाथ, सामाजिक कार्यकर्ता वेदपाल सिंह, मदनपाल, राकेश कुमार और जीतपाल यादव भी शामिल हैं। हिंदू पक्ष का दावा है कि ये जगह पहले श्रीहरिहर मंदिर हुआ करती थी, जिसे बाबर ने 1529 में तुड़वाकर मस्जिद बनवा दिया।

हिंसा में 5 युवकों की हुई थी मौत

जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में 5 युवकों की मौत हो गई थी। हिंसा में सीओ अनुज चौधरी और एसपी के PROके पैर में गोली लगी। एसपी समेत 15 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए। 24 नवंबर की सुबह 6.30 बजे डीएम-एसपी के साथ एक टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी।

ALSO READ  बाराबंकी में पानी के नल को लेकर विवाद, 48 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

टीम देखकर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। कुछ ही देर में करीब दो से तीन हजार से ज्यादा लोग जामा मस्जिद के बाहर पहुंच गए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए।

हिंसा के दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई थी। पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे।

हिंसा के दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई थी। पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे।

सड़कों से 4 ट्रॉली पत्थर हटाए गए थे

अचानक पथराव शुरू हो गया, पुलिस को भागना पड़ा। बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे फिर लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा। उग्र भीड़ ने 3 चौपहिया और 5 बाइकों में आग लगा दी। हालात कई घंटे बेकाबू रहे। सड़कों से 4 ट्रॉली पत्थर हटाए गए थे।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!