Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया ने विद्युत विभाग के लिए अमित त्रिवेदी को सांसद प्रतिनिधि किया नियुक्त थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो सड़क हादसों में पांच घायल चार जिला अस्पताल रेफर शिवलिंग लपेटे नाग देवता के दर्शन से मचा हड़कंप, ग्राम बिछलखा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ हैदरगढ़ की माटी के लाल को नमन ,#पंडित दादा सुंदरलाल दीक्षित की तृतीय पुण्यतिथि पर अटल पार्क में श्रद्धांजलि! मरकामऊ क्रिकेट टूर्नामेंट में रामनगर बना विजेता, गौरीकांत दीक्षित ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित बाराबंकी के बाबा पारस नाथ कालेज में महामंडलेश्वर हिमालयन योगी का आगमन, महंत बोधायन ने स्वागत सम्मान किया
[post-views]

Shot on suspicion of having illicit relations with wife | पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में मारी गोली: दिनदहाड़े शहर के पॉश इलाके में भाई को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार – Bareilly News

[ad_1]

बरेली में पत्नी से अवैध संबंधों के शक में भाई ने भाई को गोली मार दी। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को भागकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। ये सनसनीखेज घटना कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय के सामने ह

.

आरिफ के पेट में लगी गोली, हालत गंभीर

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस इलाके में स्थित सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के पास कर्मचारी भविष्य निधि का ऑफिस है। वही पर चाय का कॉर्नर है। जहां पर आरिफ सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के डॉ भुवनेश्वर सिंह के साथ चाय पी रहा था तभी उसका मौसेरा भाई तौहीद आया और उसने आरिफ के पेट में गोली मार दी और भाग गया। लेकिन डॉ भुवनेश्वर ने उसका काफी दूर तक पीछा करके पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरिफ डॉ भुवनेश्वर के साथ काम करता है। उनकी सुरक्षा में लगा रहता है।

गोलीकांड से मचा हड़कंप

कैंट थाना क्षेत्र के ठिरिया इलाके में रहने वाले आरिफ खान और तौहिद खान के बीच पहले से ही रिश्तों में तनाव चल रहा था। शुक्रवार को दोनों की मुलाकात हुई, जहां अचानक बहस बढ़ गई। गुस्से में तौहिद ने अपने पास मौजूद 315 बोर के तमंचे से आरिफ के पेट में गोली दाग दी। गोली लगते ही आरिफ जमीन पर गिर पड़ा, और आस-पास मौजूद लोग घटना को देखकर सहम गए। घायल आरिफ को सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है, लेकिन समय पर इलाज मिलने से जान बचने की संभावना है।

आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तौहिद को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया। पीएफ कार्यालय के पास हुई दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से स्थानीय लोग घबरा गए। यह इलाका शहर के प्रमुख और व्यस्त इलाकों में से एक है, जहां हमेशा लोगों की चहल-पहल रहती है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के पास पास तौहीद ने अपने मौसेरे भाई आरिफ के पेट में गोली मार दी और आरोपी मौके से पकड़ लिया गया है। आरिफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसकी हालत खतरे से बाहर है। अवैध संबंधों के शक में गोली मारने की बात सामने आई है।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

467300
Total Visitors
error: Content is protected !!