Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया ने विद्युत विभाग के लिए अमित त्रिवेदी को सांसद प्रतिनिधि किया नियुक्त थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो सड़क हादसों में पांच घायल चार जिला अस्पताल रेफर शिवलिंग लपेटे नाग देवता के दर्शन से मचा हड़कंप, ग्राम बिछलखा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ हैदरगढ़ की माटी के लाल को नमन ,#पंडित दादा सुंदरलाल दीक्षित की तृतीय पुण्यतिथि पर अटल पार्क में श्रद्धांजलि! मरकामऊ क्रिकेट टूर्नामेंट में रामनगर बना विजेता, गौरीकांत दीक्षित ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित बाराबंकी के बाबा पारस नाथ कालेज में महामंडलेश्वर हिमालयन योगी का आगमन, महंत बोधायन ने स्वागत सम्मान किया
[post-views]

Power grid parts worth Rs 10 lakh stolen | 10 लाख के पावर ग्रिड पार्ट्स चोरी: शाहजहांपुर पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, सिपाही समेत एक आरोपी घायल; 5 गिरफ्तार – Shahjahanpur News

[ad_1]

शाहजहांपुर में पावर ग्रिड से चोरी किए गए ट्रांसफॉर्मर पार्ट्स को लेकर भाग रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक पुलिस कॉन्स्टेबल नितिन कुमार और एक बदमाश सूरज राठौर घायल हो गए। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

.

घटना 11 जनवरी की है, जब बदमाशों ने रोजा के जमुका स्थित 440 केवी पावर ग्रिड में गेट का ताला तोड़कर ट्रांसफार्मर के कीमती पार्ट्स चोरी कर लिए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उदियापुर नहर पटरी के पास घेराबंदी की, जहां बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने सूरज राठौर, अर्जुन, छोटू, विष्णु गुप्ता और पवन कुमार को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी लखीमपुर के रहने वाले हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने चोरी के बाद कुछ पार्ट्स को टुकड़ों में काटकर लखीमपुर के एक कबाड़ी को बेच दिया था और बाकी माल को मुजफ्फरनगर में बेचने जा रहे थे। एक आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली में ड्राइवरी करता है और उसी दौरान पावर ग्रिड की रैकी की थी। इससे पहले गैंग पीलीभीत और बरेली में भी चोरी कर चुकी थी। पुलिस ने आरोपियों से करीब दस लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान और एक कार बरामद की है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

467234
Total Visitors
error: Content is protected !!