Skip to main content

Naradsamvad

Married woman committed suicide by hanging herself in Prayagraj | प्रयागराज में विवाहिता ने लगाई फांसी: मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, पति-पत्नि में रहता था विवाद – Phulpur (Prayagraj) News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

प्रयागराज के सैदाबाद चौकी क्षेत्र के खेरुवा नेवादा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 25 वर्षीय विवाहिता नीतू ने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की शादी 2019 में गुड्डू प्रजापति से हुई थी, जो गैस वेल्डिंग का काम करता है।

ALSO READ  अयोध्या में 7 नवंबर 2026 को होगा 10वां भव्य दीपोत्सव, 30 लाख दीयों और हाई-टेक प्रसारण की तैयारी

.

मामले में जांच करती पुलिस।

मामले में जांच करती पुलिस।

घटना बीती रात की है, जब नीतू ने परिवार को खाना खिलाने के बाद अपने कमरे में प्रवेश किया। पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण गुड्डू दूसरे कमरे में सो गया था। रात में ही नीतू ने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह जब वह देर तक नहीं उठी, तो परिजनों ने खिड़की से देखा और पुलिस को सूचित किया।

ALSO READ  UP चुनाव 2027 में BJP करेगी हैट्रिक, पूर्ण बहुमत के साथ जीतेगी सरकार: मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी

मौके पर हंडिया इंस्पेक्टर और एसीपी सुनील कुमार सिंह के साथ फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि तीन साल के वैवाहिक जीवन में दंपति का कोई संतान नहीं थी।

ALSO READ  बाराबंकी: नाबालिग से रेप के दोषी आलोक कुमार श्रीवास्तव को 10 साल की कठोर सजा

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!