Skip to main content

Naradsamvad

Panchayat assistants submitted a memorandum to the minister | पंचायत सहायकों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन: मानदेय वृद्धि से लेकर स्थायी नियुक्ति की मांग, जल्द समाधान का दिया आश्वासन – Chitrakoot News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

चित्रकूट में पंचायत सहायकों ने पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को जिला एडमिन उमेश कुमार के नेतृत्व में डाक बंगला कर्वी में एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों को प्रस्तुत करते हुए बताया कि वे ग्राम पंचायत स्तर पर सरकार

.

पंचायत सहायकों की प्रमुख मांगों में मानदेय को बढ़ाकर 26,910 रुपए प्रतिमाह करना और इसे राज्य पोषित करना शामिल है। साथ ही उन्होंने प्रति आवेदन मिलने वाली 5 रुपए की प्रोत्साहन राशि को सीधे ग्राम निधि में भेजने की मांग की है। अनुबंध प्रणाली को समाप्त कर स्थायी नियुक्ति की मांग भी प्रमुख है।

ALSO READ  गणेशपुर रामलीला कमेटी ने तय की तैयारियां, राम बरात और रावण वध के लिए बांटी जिम्मेदारियां

ग्राम पंचायत अधिकारी के रिक्त पदों पर आरक्षण की मांग

महिला पंचायत सहायकों के लिए स्थानांतरण नीति की मांग की गई है। साथ ही, नगर पंचायत में जाने वाली ग्राम पंचायतों के सहायकों को अन्य रिक्त ग्राम पंचायतों में समायोजित करने का प्रस्ताव रखा गया है। पंचायत सहायकों ने ग्राम पंचायत अधिकारी के रिक्त पदों पर आरक्षण की मांग भी की है।

ALSO READ  मानहानि मामला: राहुल गांधी आज सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होंगे, अदालत सुनाएगी फैसला

कार्य सुविधा के लिए उच्च गुणवत्ता वाले मोबाइल फोन या टैबलेट की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त, पंचायत सहायकों के परिवारों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने की मांग भी प्रमुख है। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

बल्कि ग्रामीण विकास योजनाओं को भी अधिक प्रभावी और सुचारू रूप से लागू किया जा सकेगा। ज्ञापन में शामिल प्रमुख लोग थे। जिला एडमिन उमेश कुमार, ग्राम पंचायत मकरी पहरा की पंचायत सहायक नंदनी देवी, ग्राम पंचायत भारतपुर के पंचायत सहायक दिनेश कुमार, ग्राम पंचायत बंदरी के पंचायत सहायक धर्मेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत गढ़वा के पंचायत सहायक आशीष कुमार, और ग्राम पंचायत रमयापुर के पंचायत सहायक रामानंद पांडे आदि। यह ज्ञापन चित्रकूट जिले में पंचायत सहायकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। स्थानीय प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

ALSO READ  शाहजहांपुर में बिजली के खंभे पर केबल लगाने को लेकर खूनी संघर्ष, फायरिंग में महिलाएं समेत 11 घायल

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!