Skip to main content

Naradsamvad

एस.बी.पी.एम. स्कूल में चतुर्थ वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन – उत्साह, उमंग और खेल-भावना का अनोखा संगम

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

रामनगर, बाराबंकी। एस.बी.पी.एम. इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आज चतुर्थ वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया। पूरे परिसर में खेल-भावना, तालियों की गड़गड़ाहट और विद्यार्थियों की उमंग से वातावरण गूंज उठा।

Ad image

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रजीत सिंह (आई.ए.एस.), स्पेशल सेक्रेटरी उत्तर प्रदेश सरकार एवं डायरेक्टर यू.पी. नेडा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल-कूद प्रत्येक व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को जीवन में खेलों को अपनाने और अनुशासन, एकता तथा टीम भावना को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

खेल-महोत्सव का शुभारंभ मशाल प्रज्ज्वलन एवं आकर्षक मार्च-पास्ट से हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासन, ऊर्जा और तालमेल का शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया।

विद्यालय के चार हाउस — अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा — के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएँ जैसे दौड़, रिले रेस, ऊँची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, जेवलिन थ्रो, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और टग ऑफ वॉर आयोजित की गईं। इन रोमांचक मुकाबलों में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और प्रतिस्पर्धात्मक भावना से भाग लिया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद गामा हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि डेल्टा हाउस उपविजेता रहा। विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी, मैनेजर वीना तिवारी और प्रधानाचार्या अलका शुक्ला द्वारा मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आदर्श नगर पंचायत के चेयरमैन रामशरण पाठक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

विद्यालय प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि “खेल-कूद केवल शारीरिक बल का माध्यम नहीं, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, संघर्षशीलता, नेतृत्व और सामूहिकता की भावना विकसित करने का सर्वोत्तम साधन है।” उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को सफल बनाया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे दिन स्कूल परिसर खेल-भावना, उत्साह और आनंद से सराबोर रहा।

ALSO READ  लखनऊ में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो भाइयों की मौत, एक गंभीर घायल
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!