Skip to main content

Naradsamvad

डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने की सुख समृद्धि की कामना

Vivek Shukla
2 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

Ad image

रामनगर बाराबंकी छठी पर्व के मौके पर महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना की इस दौरान नदी के तट और पूजा स्थल छठी मैय्या के जयकारों से गूंज उठे।
छठी पर्व के तीसरे दिन व्रत करने वाली महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य भगवान की उपासना की इस दौरान नदी के घाटों और पूजा स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ी मेले जैसा माहौल रहा। थाना रामनगर अंतर्गत कस्बा रामनगर में अटल उद्यान पार्क में स्थित तालाब पर महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य की उपासना कर पूजा अर्चना की इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरवार वरिष्ठ लिपिक रामकरन शर्मा संजय शुक्ला सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। बडनपुर स्थित घाघरा नदी के किनारे बड़ी संख्या में महिलाएं सूर्य भगवान की उपासना करने के लिए एकत्रित हुई यहां भारी भीड़ देखने को मिली मेले जैसा माहौल था। तपेसिपाह घाघरा नदी के किनारे सिसौडा गांव के किनारे नदी के तट पर पुरैना घाट स्थित नदी के तट पर भगहर झील के किनारे इसके अलावा रजनापुर गांव के किनारे स्थित तालाब पर महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में साफ सफाई प्रकाश बैरीकेटिंग आदि के बेहतर इंतजाम किए गए थे। उप जिलाधिकारी गुंजिता अग्रवाल पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत तहसीलदार विपुल कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी लगातार घूम घूम कर व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। इसके अलावा सभी पूजा स्थलों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी।

ALSO READ  ऑनलाइन सट्टेबाजी मामला: कर्नाटक कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र की 23.35 करोड़ की संपत्ति जब्त
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!