Skip to main content

Naradsamvad

गणेशपुर में श्री राम जन्म की लीला का भव्य मंचन स्थानीय कलाकारों ने राम जन्म की लीला से बांधा समां

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read
स्थानीय कलाकार सुशील शुक्ल व प्रवीण अवस्थी मंचन करते हुवे।

ब्यूरो रिपोर्ट कृष्ण कुमार शुक्ल /चंद्रोदय अवस्थी

Ad image

रामनगर बाराबंकी।जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत गणेशपुर में चल रही श्री रामलीला में रविवार की रात चौथे दिवस पर भगवान श्री राम के जन्म की लीला का रंगारंग मंचन किया गया। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार अवस्थी ने बताया कि रविवार की रात स्थानीय कलाकारों द्वारा श्री राम जन्म की लीला प्रस्तुत की गई, जो देर रात तक चली। मंचन के दौरान पूरे मंच पर भक्ति और उल्लास का वातावरण छा गया।
श्री रामलीला कमेटी के सह संरक्षक प्रोफेसर डॉ संजय कुमार तिवारी ने बताया एक शताब्दी से पूर्व श्री रामलीला का मंचन स्थानीय कलाकारों के द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान समय में तकनीकी के माध्यम से मंच को तैयार किया गया है जो एलइडी वॉल चलचित्र के माध्यम से डिजिटल पर्दे के माध्यम से रामलीला दिखाई जा रही है। राम जन्म के प्रसंग का आरंभ राजा दशरथ की पुत्र प्राप्ति की कामना से हुआ, जिसमें यज्ञादि के दृश्य मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किए गए। लीला में दशरथ की भूमिका सुशील शुक्ला ने निभाई, जबकि गुरु वशिष्ठ के रूप में  ननकऊ मिश्रा ने दर्शकों को प्रभावित किया। राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की भूमिकाएँ  स्वरूप ने निभाईं। वहीं श्रवण कुमार का मार्मिक अभिनय अमित गुप्ता ने किया। सुमंत की भूमिका में  रामचन्द्र गुप्ता और शांतनु के रूप में प्रवीण कुमार अवस्थी मंच पर छाए रहे।

लीला में ऋषि राम प्रकाश राठौर, द्वारपाल के रूप में सोहन लाल, अग्निदेव के रूप में श्री स्वरूप और भाड़ की भूमिकाओं में श्री वीरेंद्र सोनी, मुन्ना रावत व छोटू सोनी ने मनोरंजक अभिनय किया। शिकारी का पात्र रामप्रकाश राठौर ने निभाया। स्त्री पात्रों में ज्ञानवती (राजकुमार निगम), कौशल्या (दिलीप नाग) और कैकई (राजकुमार निगम) ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
वहीं कानपुर के डांसर करिश्मा ने कैसेट नृत्य कर धमाल मचा दिया।
पूरे आयोजन के दौरान दर्शक लीला में पूरी तन्मयता से डूबे रहे। जैसे ही श्री राम जन्म का दृश्य मंच पर आया, पूरा वातावरण “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठा। गणेशपुर की धरती पर राम जन्मोत्सव का यह दृश्य भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम बन गया। श्री राम जन्म कि लीला को देखने के लिए रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर श्री रामचंद्र जी की लीला का आनंद लिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी रामनगर अनिल कुमार पांडे सब इंस्पेक्टर रविंदर कुमार सिंह आरक्षी प्रमोद कुमार गुप्ता अंकित सोनी पुनीत कुशवाहा जय श्याम उपस्थित रहे। श्रीराम जन्म की लीला देर रात तक चलती रही।

ALSO READ  उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान गिरा, मलबे में दबे हो सकते हैं मजदूर
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!