Skip to main content

Naradsamvad

Hearing in DM court on MP Burke’s house case | सांसद बर्क के मकान मामले में डीएम कोर्ट में सुनवाई: ममलुकुर्रहमान का दावा- निर्माण मेरा, बेटे को नोटिस क्यों, एक्सईन ने SDM को सौंपा रिपोर्ट – Sambhal News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

सनी गुप्ता, संभल25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मकान निर्माण मामले में डीएम कोर्ट में सुनवाई। - Dainik Bhaskar

मकान निर्माण मामले में डीएम कोर्ट में सुनवाई।

संभल के समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर्रहमान बर्क के मकान निर्माण मामले में नया मोड़ ले रहा है। सांसद के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क ने जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपील दायर की है। ममलुकुर्रहमान का कहना है कि विवादित निर्माण उनके मकान में हुआ है। यह निर्माण उनके पिता और पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कराया था। वह उनके वारिस हैं, फिर भी अवैध निर्माण का नोटिस उनके बेटे जियाउर्रहमान बर्क को जारी किया गया है।

ALSO READ  पूजा तिवारी बनीं शाहजहांपुर की एसडीएम, पहले ही प्रयास में पीसीएस परीक्षा पास कर संभाला कार्यभार

संभल के समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर्रहमान बर्क का मकान।

संभल के समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर्रहमान बर्क का मकान।

इससे पहले एसडीएम वंदना मिश्रा ने सांसद के पिता की याचिका खारिज कर दी थी। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई हुई। मेरिट के आधार पर एक-दो दिन में फैसला आने की संभावना है।

ALSO READ  भारतीय भौतिक विज्ञानी अशोक सेन ओस्कर क्लेन मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने

दीपा सराय स्थित सांसद के आवास में एक-दो वर्ष पहले नया निर्माण हुआ था। यह निर्माण विनियमित क्षेत्र की स्वीकृति के बिना किया गया। विनियमित क्षेत्र और पीडब्ल्यूडी के जेई ने मौके पर जाकर निर्माण की नाप की। PWD EX. सुनील प्रकाश ने यह रिपोर्ट एसडीएम को सील बंद लिफाफे में सौंप दी है।

संभल सपा सांसद के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क ।

संभल सपा सांसद के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क ।

ALSO READ  उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने पर भड़के सीएम धामी, अखिलेश यादव से मांगी माफी

11 दिसंबर 2024 को एसडीएम ने सांसद को नोटिस जारी किया था। नोटिस में कहा गया था कि सांसद ने बिना अनुमति निर्माण कराया है। यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है। नोटिस के बाद जवाब दाखिल करने के कई मौके दिए गए। 5 अप्रैल को एसडीएम इस मामले की सुनवाई करेंगी।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!